सुखबीर सिंह बादल की बढ़ी मुश्किलें, एसआईटी ने अब बहबलकलां गोलीकांड मामले में भेजा सम्मन
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, कोटकपूरा गोलीकांड के बाद बहबलकलां गोलीकांड मामले में एक और समन जारी किया गया है। यह समन आईजी नौनिहाल सिंह के नेतृत्व वाली एसआईटी की ओर से भेजा गया है जिसके चलते सुखबीर सिंह बादल को 6 सितम्बर को एसआईटी के सामने पेश होना होगा। इस बीच एसआईटी यह जानना चाहती है कि बहबलकलां में फायरिंग के ऑर्डर किसने दिए थे?। इससे पहले सुखबीर को कोटकपूरा गोलीकांड में भी तलब किया जा चुका है।
बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में भी सुखबीर बादल को दोबारा समन भेजे गए हैं जिसके चलते सुखबीर बादल को 14 सितंबर को एसआईटी के आगे पेश होना होगा। जिक्रयोग्य है कि गत 30 अगस्त को भी सुखबीर बादल को एके यादव की एसआईटी के सामने पेश होने के लिए समन भेजे गए थे परंतु सुखबीर बादल ने यह कहते हुए पेश होने से मना कर दिया था उन्हें कोई समन नहीं मिले हैं तो एसआईटी के सामने पेश होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इसी बीच एसआईटी द्वारा सुखबीर बादल को समन न मिलने को लेकर जवाब भी दिया गया और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में 14 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया।
एसआईटी द्वारा यह जांच की जा रही है कि कोटकपूरा गोलीकांड हुआ तब गोली चलाने के आदेश किसने दिए थे। इस मामले को लेकर सुखबीर बादल से पूछताछ की जाएगी क्योंकि उस समय सुखबीर बादल की सरकार थी। दूसरी तरफ सुखबीर बादल का कहना है कि जब यह गोलीकांड हुआ तब वह यहां पर नहीं थे।








Leave a Reply