‘सरकार आप दे द्वार’ प्रोग्राम के अंतर्गत ज़िला प्रशासन द्वारा भारगो कैंप में विशेष कैंप आज

 

‘सरकार आप दे द्वार’ प्रोग्राम के अंतर्गत ज़िला प्रशासन द्वारा भारगो कैंप में विशेष कैंप आज

अधिकारियों द्वारा की जाएगी लोक समस्याओं की सुनवाई

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा

MBD NEWS (मनीष भट्टी)जालंधर 07 अगस्त:पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनके दरवाजे पर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने और समस्याओं की मौके पर सुनवाई कर जल्द हल को यकीनी बनाने के निर्देशों अधीन ज़िला प्रशासन द्वारा 08 अगस्त को कम्युनिटी हाल, भारगो कैंप, जालंधर में विशेष कैंप लगाया जा रहा है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि यह विशेष कैंप कम्युनिटी हाल भारगो कैंप में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें लोगों के अलग- अलग विभागों संबंधी मामलों की सुनवाई की जाएगी ताकि उनको जल्द से जल्द हल किया जा सके।

डा. अग्रवाल ने बताया कि कैंप में पैंशन, एस.सी. / बी.सी. सर्टिफिकेट आदि बनाने के साथ- साथ ज़िला भलाई दफ़्तर, जल स्पलाई और सीवरेज, स्वास्थ्य आदि विभागों संबंधित अलग- अलग सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि अलग- अलग विभागों/ दफ्तरों के अधिकारी कैंप में मौजूद रह कर लोगों के मामलों/ समस्याओं की सुनवाई करके उनका उपयुक्त हल यकीनी बनाएगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए ज़िला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे इस विशेष कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *