संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के विदेश सचिव विनय कवात्रा ने कहा कि उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय देते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं.

UNSC में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के विदेश सचिव ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्‍तान और चीन पर निशाना साधा.

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान और चीन को लताड़ लगाई है. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारतीय सचिव विनय कवात्रा ने पाकिस्तान और चीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद को रोकने के लिए हमें वैश्विक रूप से काम करना चाहिए. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि उन्हें तलब करो जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय मुहैया कराते हैं और यूएनएससी के प्रतिबंधों को लेकर उनके बचाव में आते हैं. विदेश सचिव विनय कवात्रा ने घाना की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भाग लेते हुए ये बातें कहीं. बैठक का विषय शांति स्थापना और स्थायी शांति था.

कवात्रा ने कहा, आतंकवाद से उत्पन्न खतरे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट आवाज की जरूरत है. हमें मेजबान देश के सुरक्षाबलों की क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए, वित्तीय संसाधनों तक आतंकवादी ताकतों की पहुंच रोकने के लिए हाथ मिलाना चाहिए और सामूहिक रूप से उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मिले विदेश सचिव

भारत के विदेश सचिव विनय कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस सहित संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की. कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से भी मुलाकात की और उन्होंने सत्र के लिए पीजीए की प्राथमिकताओं तथा भारत की इनमें भागीदारी के संबंध में चर्चा की. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को ट्वीट किया, विदेश सचिव विनय कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मुलाकात कर चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *