श्री दरबार साहिब पहुंचे अमृतपाल सिंह का बड़ा बयान, कहा- 84 का समय काला नहीं बल्कि सुनहरा दौर था
अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रविवार को श्री दरबार साहिब में अमृत संचार करवाया जा रहा है। इस अमृत संचार में इस साल ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख भाई अमृतपाल सिंह श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए। इस दौरान अमृतपाल सिंह ने नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वह बढ़-चढ़ कर अमृतपान करें। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब गुलाम है, उतनी देर तक वह पंजाब के लिए कुछ भी नहीं कर सकते। आगे बोलते उन्होंने कहा कि चाहे वह सिख है चाहे और गैर सिख है पंजाबियत की बात करेगा तो वह उसका साथ जरूर देंगे। अमृतपाल सिंह ने कहा कि वे अमृतपान करने के लिए लोगों को महीने में एक बार जरूर अपील करेंगे।
साथ ही अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान देते हुए कहा कि 84 का युग काला युग नहीं बल्कि यह हमारे लिए एक स्वर्ण युग था। उन्होंने कहा कि काल का दौर अब चल रहा है जिसमें नौजवानों का नुकसान हो रहा है और नौजवान चिट्टे की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि 1984 समय हमें शहादत मिली थी और शहादत मिलना हमारे लिए सम्मान की बात है, इसलिए 1984 के दौर को कभी भी काला दौर नहीं देना चाहिए।
गौरतलब है कि भाई अमृतपाल सिंह पंजाब में युवाओं को अमृतपान करने के लिए कह रहे हैं और उन्होंने सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर अमृतपान लेने को कहा। वहीं आज भारी गिनती में अमृतपान करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है और एक बार फिर भाई अमृतपाल सिंह पंजाब को आजाद कराने की बात कर रहे हैं।








Leave a Reply