शिरोमणि अकाली दल के 103वे स्थापना दिवस पर सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, बोले- बड़े बादल को भी रहा इसका बात मलाल, CM मान ने कहा गुनाहों की माफी नही होती..

शिरोमणि अकाली दल के 103वे स्थापना दिवस पर सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, बोले- बड़े बादल को भी रहा इसका बात मलाल, CM मान ने कहा गुनाहों की माफी नही होती..

 
मुख्यमंत्री मान ने कहा माफी गल्ती की होती है गुनाहों की माफी नही होती

अमृतसर  आज शिरोमणि अकाली दल का 103वां स्थापना दिवस है। आज पार्टी ने श्री अकाल तख्त साहिब से उनकी सरकार के कार्यकाल में पंजाब में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबियों के लिए माफी मांगी है।

पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि स्वर्गीय बादल को पूरी जिंदगी मलाल रहा है कि बेअदबियां उनके सीएम रहते हुई और ऐसे हालात बने, उन्हें मामला सीबीआई को देना पड़ा। वे दोषियों को खुद पकड़ ना सके। सुखबीर ने कहा कि हमारे राज में बेअदबी हुई उसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम इसके दोषी नहीं पकड़ सके, इसके लिए भी माफी। असल दोषी व सियासत करने वालों की शक्लों को भी कौम के सामने लेकर आएंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि एकजुट होकर ही दुश्मन हुकमराम के अत्याचारों का मुकाबला किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में रखवाए गए श्री अखंड साहब पाठ के भोग के बाद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संबोधित भी किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत लीडरशिप मौजूद रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *