लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, पैसेंजर की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

You are currently viewing लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, पैसेंजर की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

Tragic accident happened in Ludhiana, 3 laborers died due to being hit by a passenger

लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, पैसेंजर की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

 

लुधियानाः महानगर के अधीन आते ढांडारी कलां में रविवार देर शाम उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब रेल पटरी पार करने की कोशिश कर रहे तीन मजदूर लुधियाना से अंबाला जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दी। हादसे से करीब आधा-पौने घंटे बाद आरपीएफ और जीआरपी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को लाइनों से हटवा कर सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा पटरी किनारे बाजार लगे होने की वजह से हुआ है। हर सप्ताह की तरह इस रविवार को भी ढोलेवाल पुल के नीचे पटरी के पास बाजार लगा था, जहां पर खरीदारी करने वालों की काफी भीड़ नजर आ रही थी। तीनों मजदूर लुधियाना में ही किसी फैक्ट्री में काम करते थे। रविवार को वे तीनों आपस में बात करते जा रहे थे, जिस कारण इन्हें ट्रेन आने का पता ही नहीं चला।

रविवार देर शाम हुई इस घटना के बाद लाइन के पास लगने वाली मार्केट में भी अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में से सिर्फ एक की ही पहचान हुई है, जोकि उत्तर प्रदेश निवासी चंद लाल था। जो कि मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और लुधियाना में किसी फैक्ट्री में काम करता था। अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जाए रहे हैं।

घटनास्थल पर हालात यह हैं कि यहां पर लाइन के साथ ही बाजार लगता है और इन्हें रोकने वाला कोई नहीं होता। आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी अगर सजग होते तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। लुधियाना में फिल्लौर से लेकर ढंडारी तक रेल लाइन के किनारे अतिक्रमण आम देखा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *