लुधियाना में लाइब्रेरियन रिस्टोरर ने किया 10वीं की छात्रा के साथ ये घिनौना काम… पुलिस ने किया मामला दर्ज

You are currently viewing लुधियाना में लाइब्रेरियन रिस्टोरर ने किया 10वीं की छात्रा के साथ ये घिनौना काम… पुलिस ने किया मामला दर्ज

Librarian restorer did this heinous act with 10th class student in Ludhiana… Police registered a case

लुधियाना में लाइब्रेरियन रिस्टोरर ने किया 10वीं की छात्रा के साथ ये घिनौना काम… पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

 

लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते एक सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा ही पुलिस के पास आरोपी लाइब्रेरियन रिस्टोरर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। हालांकि यह मामला अप्रैल माह का बताया जा रहा है परन्तु मामला उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी के खिलाफ जांच करते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा थाना सदर जगराओं में आरोपी के खिलाफ शिक्षा अधिकारी के पत्र भेजकर मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिवार की ओर से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस को जिला शिक्षा अधिकारी लुधियाना ने पत्र लिखा है कि आरोपी ने 10वीं कक्षा की छात्रा से अवैध संबंध बनाए। छात्रा का रेप हुआ था। जिस कारण आरोपी पर तुरंत मामला दर्ज किया जाए। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि जांच के बाद शिक्षा अधिकारी ने पत्र भेज कर मामला दर्ज करवाया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा पर दबाव डाल आरोपी अध्यापक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। छात्रा ने जब इस बात का खुलासा अपने परिवार से किया तो आरोपी उन पर मामला दबाने के लिए भी दबाव बनाता रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *