एक और नए विवाद में फंसा कुल्हड़ पिज्जा कपल, कंस्ट्रक्शन को लेकर दुकानदार से हुई जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की
जालंधरः महानगर का मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। बता दें कि अभी उक्त कपल का हथियारों को प्रमोट करने वाला मामला शांत नहीं हुआ था कि अब उनके साथ एक और विवाद जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि अब उक्त कप्पल ने अपने एक पड़ोसी के साथ गाली-गलौच की है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में उक्त कप्पल पड़ोसी को “मां-बहन” की गालियां निकालते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुल्लड़ पिज्जा सहज की पड़ोसियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई है।
मिली जानकारी अनुसार, भगवान वाल्मीकि चौक पर दोनों गुटों में झगड़ा कंस्ट्रक्शन को लेकर हुआ है। शायद जो ग्राहकों के लिए फ्रेश बाइट या फिर कुल्हड़ पिज्जा रेहड़ी के पास जो स्टैंडिंग टेबल लगा रखे थे वह पड़ोसियों ने वहां से निर्माण कार्य को लेकर हटा दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी। इस सारे घटनाक्रम को किसी ने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, इस मामले को लेकर थाना 4 की पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि भगवान वाल्मीकि चौक पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले मियां-बीबी रेहड़ी पर भीड़ के कारण वहां से निकलती एक गली के ब्लॉक रहने पर लोगों को होने वाली परेशानी के कारण पहले चर्चा में आए थे। लोगों ने दोनों के खिलाफ मोर्चा खोला था कि रास्ते पर वाहनों के खड़े रहने के कारण उन्हें आने-जाने में दिक्कत होती है। इस पर भी काफी विवाद हुआ था।








Leave a Reply