लुधियाना में बेखौफ चोर, एडिशनल सेशन जज की कोठी को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
लुधियानाः लुधियाना में चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते थाना डिवीजन नंबर-8 के अन्तर्गत आती एडिशनल सेशन जज की कोठी में पेश आया है। जहां चोरों ने एडिशनल जज की कोठी में घुस कर बाथरुम से नल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी पुलिस को दिये बयानों में जज रवदीप हुंदल के गनमैन सरदूल सिंह ने कहा कि जज रवदीप हुंदल माल रोड स्थित कोठी नंबर 5 में रहते हैं। 6 मार्च को जज छुटि्टयां होने के कारण चंडीगढ़ चले गए थे। 9 मार्च को जब वह वापस आए तो कोठी में सारा सामान बिखरा मिला। कोठी में बने बाथरुम से अज्ञात चोर गीजर व कई टूंटियां आदि चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं इलाके में चोरों द्वारा जज की कोठी को निशाना बनाना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है सेशन जज की कोठी तक इलाका में सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की पुलिस किस तरह राखी कर पाएगी। इलाका पुलिस मुताबिक मामले की जांच जा रही है। इलाके में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।








Leave a Reply