लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने एक्टिवा दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल
लुधियानाः लुधियाना में शनिवार देर शाम रोज गार्डन रोड़ पर उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक्टिवा सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है वहीं, गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी को उपचार के लिए डीएमसी में भर्ती करवाया दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की स्पीड काफी ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी तरफ चली गई और एक्टिवा सवार दंपति से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से दंपति उछलकर सड़क पर आ गिरा। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कॉर्पियो पर पुलिस विभाग का स्टीकर भी लगा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 8 के अधीन पड़ती घुमार मंडी चौकी एवं थाना पीएयू के अधीन पड़ती किचलू नगर चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार दंपति सग्गू चौक की तरफ से डीएमसी की तरफ जा रहे थे। हादसे का शिकार हुए दंपति का कोई रिश्तेदार डीएमसी में दाखिल था, जिसे खाना देने वह जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घुमार मंडी चौकी इंचार्ज मनिंदर कौर ने कहा कि हादसे में स्कॉर्पियो चालक और उसके दोस्त को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतकों के बारे में अस्पताल जाकर पता चलेगा कि वे कौन हैं? अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से पूछताछ करके उनके परिजनों तक सम्पर्क साधकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply