लुधियाना में जोमैटो बाय के सिर पर लुटेरों ने मारा दात, हेलमैट पहना होने के कारण बाल-बाल बचा युवक

You are currently viewing लुधियाना में जोमैटो बाय के सिर पर लुटेरों ने मारा दात, हेलमैट पहना होने के कारण बाल-बाल बचा युवक

Robbers hit the head of a Zomato buyer in Ludhiana, the young man narrowly escaped because he was wearing a helmet

लुधियाना में जोमैटो बाय के सिर पर लुटेरों ने मारा दात, हेलमैट पहना होने के कारण बाल-बाल बचा युवक

लुधियानाः महानगर में आए दिन लुटेरे लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। वहीं पुलिस सांप निकलने के बाद लाठी पीटती रहती है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर रात महानगर में उस वक्त सामने आया, जब डिलीवरी देने के लिए जा रहे जोमैटो बाय के सिर पर कुछ लुटेरों ने दातर से हमला कर दिया। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था जिस कारण वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद युवक के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने एक लुटेरे को काबू करके उसकी जमकर छित्तरपरेड करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात समराला चौक के फ्लाई डिलीवरी देने जा रहे ओवर जोमैटो के डिलीवरी बॉय के सिर पर लुटेरों ने दात से वार किया। गनीमत रही कि उसने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था, जिस कारण उसका बचाव हो गया। लुटरों के हमला करने पर डिलीवरी बॉय ने शोर मचाया। इस पर सड़क से गुजर रह ड्राइवरों ने गाड़ियां रोक दी। लोगों को आता देख लुटेरे भागने लगे। इस दौरान लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरे ने बताया कि वह आदर्श कॉलोनी का रहने वाला है। उसे 1 हजार रुपए का लालच देकर बाकी के युवक लूटपाट के लिए साथ लाए थे।

पकडे गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उक्त युवक उसको 1 हजार रुपए देने का लालच देकर साथ ले आए थे। पकड़े गए युवक ने बताया कि 3 युवक आदर्श कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि 5 युवक ट्रांसपोर्ट नगर में रहते हैं। रोजाना रात को अकेले जाते व्यक्ति को घेर कर ये मोबाइल और नकदी आदि लूटते हैं। सभी युवक नशा करने के आदी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *