राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली किया; मां सोनिया के घर में किया शिफ्ट ; सांसदी जाने के बाद घर खाली करने का मिला था नोटिस..

 

राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली किया; मां सोनिया के घर में किया शिफ्ट ; सांसदी जाने के बाद घर खाली करने का मिला था नोटिस..

कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार काे 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया। उनका सामान मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास में शिफ्ट किया गया है।

करीब 19 साल से यह बंगला उनका आधिकारिक आवास था, लेकिन उनकी सांसदी जाने के बाद उन्हें यह बंगला खाली करने का आदेश दिया गया था।

राहुल का सामान को शिफ्ट करने में करीब 5 घंटे लगे।
राहुल का सामान को शिफ्ट करने में करीब 5 घंटे लगे।
अमेठी से सांसद बनने के बाद 2005 में सरकारी बंगला दिया गया था
अमेठी से सांसद बनने के बाद 2005 में सरकारी बंगला दिया गया था

दरअसल, 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, कुछ ही देर में उन्हें जमानत भी मिल गई थी। इसके अगले दिन राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। 27 मार्च को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया।

नोटिस मिलने के बाद राहुल ने कहा था कि सरकारी बंगले से उनकी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तब उन्हें अपने या सोनिया के बंगले में शिफ्ट होने का सुझाव दिया था।

राहुल को 27 मार्च को लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा था। बंगला खाली करने के लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया गया था। नोटिस मिलने के अगले दिन राहुल ने लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. मोहित रंजन को लिखित जवाब भेजा।

राहुल ने अपने जवाब में लिखा- मैं 4 बार लोकसभा सांसद चुना गया। यह लोगों का जनादेश है, जिसके लिए मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं। मेरी इस घर से कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं नोटिस में दिए गए आदेश का पालन करूंगा। 2004 में अमेठी से पहली बार सांसद चुने जाने पर राहुल को यह बंगला 2005 में अलॉट किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *