राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन के नाम को बदलकर दिया ये नया नाम,जानें क्या है बदला हुआ नाम…

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन के नाम को बदलकर दिया ये नया नाम,जानें क्या है बदला हुआ नाम…

 

नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में स्थित मुग़ल गार्डन का नाम बदल दिया गया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, अब मुग़ल गार्डन को अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत गार्डन का नाम बदला है। बता दें कि इस गार्डन में तरह-तरह के फूल होते हैं। राष्ट्रपति के उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने कहा, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में एक सामान्य नाम दिया है।

अमृत उद्यान का उद्घाटन 29 जनवरी रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा और 31 जनवरी से 26 मार्च तक दो महीने के लिए जनता के लिए खुला रहेगा। आमतौर पर, उद्यान एक महीने के लिए जनता के दर्शन के लिए खुला रहता है। फरवरी से मार्च जब फूल पूरी तरह खिल चुके होते हैं। नविका गुप्ता ने कहा कि दो महीने की खिड़की के अलावा जो जनता के देखने के लिए उपलब्ध कराई गई है, सरकार ने बगीचे को विशेष समूहों, जैसे कि किसानों और अलग-अलग विकलांगों द्वारा देखने के लिए खुला रखने की भी योजना बनाई है।

उद्यान आम जनता के लिए सोमवार को छोड़कर हर दिन खुला रहेगा। साथ ही जानकारी यह भी मिल रही है कि यह उद्यान होली के

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *