मैडीकल के बाद सिद्धू को मिली स्पैशल डाइट, खाने को मिला ये सब… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing मैडीकल के बाद सिद्धू को मिली स्पैशल डाइट, खाने को मिला ये सब… पढ़ें पूरी खबर

Sidhu got special diet after medical, got all this to eat… read full news

मैडीकल के बाद सिद्धू को मिली स्पैशल डाइट, खाने को मिला ये सब… पढ़ें पूरी खबर

 

पटियालाः 34 साल पुराने रोडरेज केस में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू का डाइट प्लान आज यानि सोमवार को कोर्ट में पेश होगा। सोमवार को पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में सिद्धू का मैडीकल करवाया गया था, जिस में सिद्धू का लीवर हाई फैट वाला निकला है। डाक्टरों के बोर्ड ने उनके लिए लो फैट -हाई फाइबर वाली डाइट की सिफारिश की है। बता दें कि लीवर की समस्या होने के कारण वह खास डाइट लेते हैं।

जिक्रयोग्य है कि कोर्ट के आदेश पर सुबह ही सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल लाया गया, जहां उनका 3 डाक्टरों के बोर्ड ने मैडीकल चैकअप किया और चैकअप करने के बाद फिर से नवजोत सिंह सिद्धू को जेल भेज दिया गया। टैस्टों की पुष्टि करते हुए सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल के मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डा. हरनाम सिंह रेखी ने बताया कि अदालत के आदेशों पर नवजोत सिंह सिद्धू के कुछ टैस्ट किए गए ।

इसके लिए 3 डाक्टरों के बोर्ड का गठन किया गया। डाक्टरों के बोर्ड में 2 डाक्टर और एक सीनियर डाइटीशियन शामिल थे। इसके अलावा उनका जिगर, ब्लड, दिल, यूरिन के टैस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी समय पर डी.बी.डी. नामक बीमारी का इलाज चल रहा है, उस संबंधी भी जांच की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *