A bus full of passengers fell into the canal in Muktsar Sahib, 5 dead bodies were pulled out, many people are expected to be swept away.
मुक्तसर साहिब में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 5 की डेड बॉडी निकाली बाहर, कई लोगों के बह जाने की आशंका
मुक्तसर साहिबः पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब में मंगलवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब कोटकपूरा रोड पर स्थित गांव झबेलवाली के पास सवारियों से भरी एक निजी कंपनी की बस नहर में गिर गई, जिसमें करीब 45 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि भारी बारिश और तेज रफ्तार होने के कारण बस नहर में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। जिसमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है।
बता दें कि शाम 4 बजे तक 5 डेड बॉडी नहर से बाहर निकाली गई हैं और करीब 8 से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में गोताखोर नहर में लगे हुए हैं नहर से निकाले गए लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मुक्तसर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुक्तसर के एसएसपी, सिविल प्रशासन, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने नहर में गिरी बस को क्रेन की सहायता से बाहर निकलवाया।
वहीं, बस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं मैं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। भगवान सभी को सुरक्षित रखे।








Leave a Reply