मशहूर पंजाबी गायक सिंगा सहित 5 लोगों के खिलाफ कपूरथला में हुआ केस दर्ज
कपूरथलाः कपूरथला पुलिस ने बीते दिन पंजाब के मशहूर गायक सिंघा पर हथियारों को प्रमोट करने और सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सिंगा के खिलाफ यह कार्रवाई भीमराव युवा फोर्स के अध्यक्ष की शिकायत के बाद की है।
इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार भीम राव युवा फोर्स के अध्यक्ष अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा निवासी गांव जागनीवाल, जिला होशियारपुर अपने गानों में हथियारों को प्रोमोट कर पंजाब के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए उकसा रहा है। अब उसने फिर से अपनी टीम प्रोड्यूसर बिगके सिंह, डायरैक्टर अमनदीप सिंह, डीओपी वरुण वर्मा उर्फ सोनू गिल व जतिन अरोड़ा के साथ मिलकर एक नया गीत ‘स्टिल अलाइव’लांच किया है।
जिक्रोयग्य है कि 2 साल पहले साइबर सेल मोहाली ने सिंगा और उसके साथी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गी के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर आईपीसी की धारा 336 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में सेशन कोर्ट ने सिंगा की अग्रिम जमानत याचिक मंजूर कर ली थी।








Leave a Reply