भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल द्वारा मुख्यालय पश्चिमी कमान में समन्वय सम्मेलन आयोजित

भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल द्वारा मुख्यालय पश्चिमी कमान में समन्वय सम्मेलन आयोजित

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल द्वारा पश्चिमी कमान मुख्यालय में आज एक समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पश्चिमी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेष महानिदेशक बीएसएफ (पश्चिमी कमान), मुख्यालय पंजाब और जम्मू फ्रंटियर्स और सेक्टर कमांडरों ने भी भाग लिया।
सम्मेलन को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जनरल ऑफिसर इन कमांड (जीओसी-इन-सी), पश्चिमी कमान और श्री योगेश बहादुर खुरानिया, विशेष महानिदेशक, बीएसएफ (पश्चिमी कमान) ने संबोधित किया। एजेंडे में दोनों सैन्य बलों के बीच तालमेल को और बढ़ाने के लिए परिचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा शामिल थी। प्रशिक्षण, उपकरण प्रोफ़ाइल और सीमा प्रबंधन की चुनौतियों के सामान्य मुद्दों पे भी सक्रिय तालमेल बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन घुसपैठ को रोकने के लिए एक प्रभावी काउंटर ड्रोन ग्रिड की स्थापना के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। दुश्मन के नापाक मंसूबों को परास्त करने के लिए संयुक्त सुरक्षा बल संस्कृति विकसित करने का महत्व, संयुक्त कौशल उपयोग और सहयोग की भावना को जारी रखने पर संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *