ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

Breaking News: Another robbery in PNB Bank in Amritsar, five robbers carried out the incident, looted so much money… read full news

ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

 

अमृतसरः महानगर में बीते दिनों हुई पंजाब नैशनल बैंक में लूट की घटना अभी पूरी तरह से सुलझी भी नहीं कि लुटेरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक और वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि लुटेरे बैंक से करीब 17 हजार रुपए ही लूट सके। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और बैंक तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

इस संबंधी जानकारी देते बैंक कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक में आग लगी थी। जिसके चलते बैंक बंद था और अंदर लेबर काम कर रही थी। बैंक से जुड़े एजेंट थोड़ी बहुत ही पेमेंट लेकर आते थे। दोपहर 12.55 बजे कैशियर बैंक में मौजूद थी। चार लुटेरे, जिनके चहरे ढके हुए थे, सीधा ही कैशियर मनजीत कौर के पास आ गए। हथियार दिखा उन्होंने बैंक में जितना कैश था, लिया और फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार चारों लुटेरों के हाथों में पिस्टल थे। सभी दो मोटरसाइकिल पर बैंक पहुंचे। आग लगने के कारण बैंक का सीसीटीवी सिस्टम भी खराब हो चुका था। वहीं बैंक के पास पहले से गार्ड भी नहीं था, लेकिन लुटेरों की मूवमेंट बैंक के आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सुबह एक ग्राहक की 25 हजार की पेमेंट आई थी। जिसमें से कुछ 8 हजार रुपए बांटे जा चुके थे। तकरीबन 17 हजार ही घटना के समय बैंक में थे, जिन्हें लुटेरे साथ ले गए।

जिक्रयोग्य है कि 16 फरवरी को अमृतसर के पॉश एरिया रानी का बाग में पंजाब नेशनल बैंक में लूट को अंजाम दिया गया था। शहरी पुलिस ने सोमवार को ही दोनों आरोपियों को पकड़ा था। वहीं अब अमृतसर देहाती में एक और बैंक को लुटेरों ने निशाना बना लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *