Tag: ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में धरना दे रहे शिवसेना ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

  • ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

    Breaking News: Another robbery in PNB Bank in Amritsar, five robbers carried out the incident, looted so much money… read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः महानगर में बीते दिनों हुई पंजाब नैशनल बैंक में लूट की घटना अभी पूरी तरह से सुलझी भी नहीं कि लुटेरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक और वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि लुटेरे बैंक से करीब 17 हजार रुपए ही लूट सके। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और बैंक तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

    इस संबंधी जानकारी देते बैंक कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक में आग लगी थी। जिसके चलते बैंक बंद था और अंदर लेबर काम कर रही थी। बैंक से जुड़े एजेंट थोड़ी बहुत ही पेमेंट लेकर आते थे। दोपहर 12.55 बजे कैशियर बैंक में मौजूद थी। चार लुटेरे, जिनके चहरे ढके हुए थे, सीधा ही कैशियर मनजीत कौर के पास आ गए। हथियार दिखा उन्होंने बैंक में जितना कैश था, लिया और फरार हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार चारों लुटेरों के हाथों में पिस्टल थे। सभी दो मोटरसाइकिल पर बैंक पहुंचे। आग लगने के कारण बैंक का सीसीटीवी सिस्टम भी खराब हो चुका था। वहीं बैंक के पास पहले से गार्ड भी नहीं था, लेकिन लुटेरों की मूवमेंट बैंक के आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सुबह एक ग्राहक की 25 हजार की पेमेंट आई थी। जिसमें से कुछ 8 हजार रुपए बांटे जा चुके थे। तकरीबन 17 हजार ही घटना के समय बैंक में थे, जिन्हें लुटेरे साथ ले गए।

    जिक्रयोग्य है कि 16 फरवरी को अमृतसर के पॉश एरिया रानी का बाग में पंजाब नेशनल बैंक में लूट को अंजाम दिया गया था। शहरी पुलिस ने सोमवार को ही दोनों आरोपियों को पकड़ा था। वहीं अब अमृतसर देहाती में एक और बैंक को लुटेरों ने निशाना बना लिया है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में धरना दे रहे शिवसेना ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,जानिए किस वजह से दिया था धरना… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में धरना दे रहे शिवसेना ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या… पढ़ें पूरी खबर

    BREAKING NEWS: Shiv Sena, who was staging a sit-in in Amritsar, shot dead in broad daylight… read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में धरना दे रहे शिवसेना ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,जानिए किस वजह से दिया था धरना… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः महानगर में शुक्रवार दोपहर को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कूड़े में मिली मूर्तियों के विरोध में धरना दे रहे एक शिवसेना नेता की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वहीं मृतक शिवसेना नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक शिवसेना नेता की पहचान सुधीर सूरी के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार शिवसेना नेता सुधीर सूरी महानगर के गोपाल मंदिर के बाहगर कूड़े में भगवान की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। जहां धरने के दौरान ही भीड़ में से किसी ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना स्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवसेना नेता की हत्या का पता चलते ही कई धार्मिक संगठनों सहित शिवसैनिकों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।