बेखौफ अपराधी; Jalandhar में लिफ्ट देना युवक को पड़ गया महंगा, Activa छीन कर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात..
जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर में सुबह-सुबह एक काम पर जा रहे एक युवक को दो युवकों को लिफ्ट देनाा महंगा पड़ गया। जिसके बाद लुटेरे युवक को एक्टिवा से धक्का देकर एक्टिवा लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस संबंध जानकारी देते हुए पीड़ित युवकत विक्की साहनी ने बताया कि उनकी सोढल रोड पर दूध पनीर की दुकान है। जब उनकी दुकान में काम करने वाले राजेश निवासी सोढल रोड दूसरी दुकान में पनीर की सप्लाई देकर वापस आ रहा था तो इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 9 बजे ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर नीचे पहुंचा तो 2 युवकों ने उसे हाथ से इशारा करके रोक लिया। दोनों आरोपियों ने अपने टू व्हीलर में पैट्रोल खत्म होने की बात कह कर पैट्रोल पंप तक छोड़ने की बात कही थी।
पीड़ित राजेश ने कहा कि उसने जैसे ही युवकों को एक्टिवा के पीछे बैठने को कहा तो एक युवक ने कहा कि वह खुद एक्टिवा चला लेगा ताकि जल्द पहुंच सके। राजेश ने भी उसे एक्टिवा दे दी और कुछ ही दूरी पर आरोपी ने राजेश को धक्का देकर गिरा दिया जिसके बाद एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पीड़ित राजेश ने तुरंत अपने मालिक को सूचना दी जिसके बाद थाना 8 की पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








Leave a Reply