Tag: CCTV में कैद हुई वारदात…

  • पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने House के बाहर की Firing , CCTV में कैद हुई वारदात

    पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने House के बाहर की Firing , CCTV में कैद हुई वारदात

    • अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते छेहर्टा इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक घर के बाहर दो आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं गोलीबारी की घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गोलीबारी की यह घटना पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें नजर आ रहे है कि दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए और गोलीबारी की और उसके बाद गोलियों के खाली खोल भी लेकर फरार हो गए।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी शिवदर्शन ने बताया कि यह फायरिंग की घटना गैंगस्टरों द्वारा नहीं की गई बल्कि पुरानी रंजिश के चलते इसको अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि छेहरटा थाने के अंतर्गत भल्ला कॉलोनी में रहने वाले युवक से आरोपियों की पुरानी दुश्मनी थी और इसी वजह से उन्होंने उसके घर के सामने दो से तीन गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि भल्ला कालोनी के रहने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - Dainik Bhaskar

    एसीपीसी दर्शन ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि जिस पिस्तौल से उन्होंने गोली चलाई है, वो अवैध है या उसके पास लाइसेंस है। अगर उनके पास पिस्टल का लाइसेंस है तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि इन दोनों लड़कों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही कोई बदमाश है और न ही कोई गैंगस्टर। छेहरटा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट की गई दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • School जा रहे Principal को Bike सवारों ने गोलियां से भूना, मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

    You are currently viewing School जा रहे Principal को Bike सवारों ने गोलियां से भूना, मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

    Principal going to school was shot by bike riders, died on the spot, incident captured in CCTV

    School जा रहे Principal को Bike सवारों ने गोलियां से भूना, मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

    •  मुरादाबादः यूपी के मुरादाबाद में कुछ बदमाशों द्वारा एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रिंसिपल प्राइवेट स्कूल में कार्यरत थे और पैदल ही स्कूल जा रहे थे। मृतक की पहचान शबाबुल हुसैन के रूप में हुई है।

     

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल शबाबुल हुसैन लाकड़ी फाजलपुर स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल में कार्यरत थे और मंगलवार सुबह पैदल स्कूल जा रहे थे इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने आकर उनके सिर में गोली मार दी

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। वहीं, सीनियर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि घटना सुबह लगभग 8:00 बजे के करीब हुई है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल सबाबुल अपने घर से पैदल स्कूल जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक पर आए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। वहीं, आसपास के लोगों ने प्रिंसिपल को पास के अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, और स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है, और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। सीनियर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थन पर जांच कर रही है।

  • बेखौफ अपराधी; Jalandhar में लिफ्ट देना युवक को पड़ गया महंगा, Activa छीन कर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात..

    You are currently viewing Jalandhar में लिफ्ट देना युवक को पड़ गया महंगा, Activa छीन कर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई घटना

    Giving lift in Jalandhar proved costly for young man, robbers snatched Activa and fled, incident captured in CCTV

    बेखौफ अपराधी; Jalandhar में लिफ्ट देना युवक को पड़ गया महंगा, Activa छीन कर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात..

     

    जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर में सुबह-सुबह एक काम पर जा रहे एक युवक को दो युवकों को लिफ्ट देनाा महंगा पड़ गया। जिसके बाद लुटेरे युवक को एक्टिवा से धक्का देकर एक्टिवा लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    इस संबंध जानकारी देते हुए पीड़ित युवकत विक्की साहनी ने बताया कि उनकी सोढल रोड पर दूध पनीर की दुकान है। जब उनकी दुकान में काम करने वाले राजेश निवासी सोढल रोड दूसरी दुकान में पनीर की सप्लाई देकर वापस आ रहा था तो इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 9 बजे ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर नीचे पहुंचा तो 2 युवकों ने उसे हाथ से इशारा करके रोक लिया। दोनों आरोपियों ने अपने टू व्हीलर में पैट्रोल खत्म होने की बात कह कर पैट्रोल पंप तक छोड़ने की बात कही थी।

    पीड़ित राजेश ने कहा कि उसने जैसे ही युवकों को एक्टिवा के पीछे बैठने को कहा तो एक युवक ने कहा कि वह खुद एक्टिवा चला लेगा ताकि जल्द पहुंच सके। राजेश ने भी उसे एक्टिवा दे दी और कुछ ही दूरी पर आरोपी ने राजेश को धक्का देकर गिरा दिया जिसके बाद एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पीड़ित राजेश ने तुरंत अपने मालिक को सूचना दी जिसके बाद थाना 8 की पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • RSS कार्यकर्ता के घर पर दो लोगों ने 3 पेट्रोल बम फेंक कार में लगा दी आग, CCTV में कैद हुई वारदात…

    RSS कार्यकर्ता के घर पर दो लोगों ने 3 पेट्रोल बम फेंक कार में लगा दी आग, CCTV में कैद हुई वारदात…

     

    चेन्नई : तमिलनाडु के मदुरई में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए हैं। यह हमला शनिवार शाम करीब 7:38 बजे अनुप्पनदी हाउसिंग बोर्ड इलाके में स्थित एमएस कृष्णन के आवास पर हुआ। यह पूरा मामला घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आरएसएस कार्यकर्ता एमएस कृष्णन का घर मेल अनुप्पनादी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो लोग घर के सामने आए और एक-एक कर पेट्रोल बम फेंके और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

    दक्षिण मदुरई के असिस्टेंट शानमुगम ने बताया, ‘आरएसएस मेंबर के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।’ इस मामले में आरएसएस मेंबर कृष्णन और बीजेपी के जिला अध्यक्ष सुसीनद्रन ने कीराथुराई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    कृष्णन ने इस पूरे मामले में कहा, ‘मैं आरएसएस के लिए पिछले 45 सालों से काम कर रहा हूं। करीब 7 बजे हमने अपने घर पर पूजा की थी जिसमें करीब 65 लोग शामिल हुए थे। तभी मैंने बाहर धमाके की आवाज सुनी। मैं जब बाहर आया मेरी गाड़ी में आग लगी हुई थी। पिछली बार 2014 में पुलिस ने मुझे सुरक्षा दी थी। क्योंकि उस वक्त मेरी जान को खतरा था। इसके बाद 2021 में सुरक्षा हटा ली गई थी।’ उन्होंने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर कहा कि, ‘मेरे अलावा करीब 20 और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर अलग-अलग हमले हुए हैं। यह केवल तमिलनाडु की बात है। हमने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने हमें आश्वासन दिया है कि वह आज रात तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।’