बिलगां में 2 हजार रुपए के लिए 3 दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस
गोराया: महानगर के अंतर्गत आते बिलगां में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मात्र 2 हजार रुपए के लिए 3 युवकों द्वारा एक युवक की बेरहमी से हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके परपहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रमन पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बुर्ज हसन बिलगां के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. फिल्लौर जगदीश राज और थाना प्रमुख बिलगा महिंदरपाल ने बताया कि देर शाम गांव बुर्ज हसन में कुछ युवकों में बहसबाजी शुरू हुई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसके बाद 3 दोस्तों ने एक युवक रमन पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि रमन को नूरमहल के सिविल अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवा दिया गया है। वीरवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
थाना प्रमुख ने बताया कि रमन गांव में ही खेती का काम करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र मुख्तयार सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, दविंदर सिंह पुत्र निशान सिंह सभी निवासी बुर्ज हसन के रूप में हुई है।








Leave a Reply