बिगड़ने वाला है इन राज्यों का माैसम, तूफान की आशंका

 बिगड़ने वाला है इन राज्यों का माैसम, तूफान की आशंका

 

नई दिल्ली -देश के कई राज्यों में माैसम खराब होने वाला है। ये राज्य हैं तमिलनाडु, पुडुचेरी और इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट। इन राज्यों में 8 दिसंबर तक चक्रवाती तूफान आने की पूरी संभावना है। जानकारी के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवर्ती तूफ़ान की वजह से भारी बारिश भी होगी। तूफान की वजह से गुरुवार तक तमिलनाडु के पूर्वी तट पर तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पडुचेरी, कराईकल और आंध्र प्रदेश में अलर्ट

शुक्रवार दोपहर तक पुडुचेरी में तूफान पहुंचेगा, जिसके प्रभाव से भारी बारिश होगी। IMD के अनुसार, ये चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और 6 दिसंबर की शाम तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है।

हाड़ कंपाने वाली सर्दी नहीं पड़ेगी..

आज सुबह 5.30 बजे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 6 दिसंबर की शाम तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक पुडुचेरी, कराईकल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 7 दिसंबर से ही बारिश शुरू हो जाएगी इसलिए 8 दिसंबर तक मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में जाने से रोका गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *