बटाला में तेज रफ्तार कार ने मारी 4 लोगों को टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायल
बटालाः जिला गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला में उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान बटाला के मंडियाला निवासी गुरप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह पास की ही एक पानी की फैक्ट्री में काम करती है। महिला फैक्ट्री से घर के लिए निकली थी। वह सड़क किनारे बस का इंतजार करने लगी। इसी दौरान उन्हीं के गांव के गुलाब सिंह, सुष्मा रानी और बलकार सिंह बाइक पर आ रहे थे कि इस बीच अमृतसर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और सभी को टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर आरोपियों की पहचान कर रही है। बता दें कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। घटना के बाद कार सीधा पेड़ से टकराई और खेतों में जा गिरी। यह मारुति की नई कार है, जिस पर अभी नंबर भी नहीं लग पाया है। घटना के बाद आरोपी कार से निकले और फरार हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचया, लेकिन गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई है।








Leave a Reply