Tag: 3 गंभीर घायल

  • सड़क पर घूम रहे आवारा पशु बने काल, पशुओं को बचाते हुए क्रेटा कार पल्टी, ड्राईवर की मौत, 3 गंभीर घायल

    You are currently viewing सड़क पर घूम रहे आवारा पशु बने काल, पशुओं को बचाते हुए क्रेटा कार पल्टी, ड्राईवर की मौत, 3 गंभीर घायल

    Kaal became stray animals roaming on the road, Creta car overturned while saving animals, driver died, 3 seriously injured

    सड़क पर घूम रहे आवारा पशु बने काल, पशुओं को बचाते हुए क्रेटा कार पल्टी, ड्राईवर की मौत, 3 गंभीर घायल

      बरनालाः पंजाब में सरकार जहां काऊ सेस लगाकर लाखों रुपए प्रतिदिन के हिसाब से इकट्ठे कर रही है। परन्तु फिर भी पंजाब की सड़कों पर आवार पशु घूमते नजर आ जाते हैं और कभी-कभी हादसों का कारण भी बनते हैं, जिस कारण कई लोग अपनी जानें गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर रात बरनाला में उस वक्त सामने आया, जब आवारा पशुओं को बचाते हुए एक क्रेटा कार अपनी नियंत्रण खो बैठी, जिससे कार पलट गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार कार में बरनाला के 4 युवक सवार थे जिन में कार चालक गगन की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया हैं। थाना सिटी दो के प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवा कर केस की जांच शुरू कर दी हैं।

    वहीं हादसे में गुरजीत, कुलजीत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना भर्ती करवाया गया हैं।

  • बटाला में तेज रफ्तार कार ने मारी 4 लोगों को टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायल

    You are currently viewing बटाला में तेज रफ्तार कार ने मारी 4 लोगों को टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायल

    Speeding car hit 4 people in Batala, one died on the spot, 3 seriously injured

    बटाला में तेज रफ्तार कार ने मारी 4 लोगों को टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायल

     

    बटालाः जिला गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला में उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान बटाला के मंडियाला निवासी गुरप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह पास की ही एक पानी की फैक्ट्री में काम करती है। महिला फैक्ट्री से घर के लिए निकली थी। वह सड़क किनारे बस का इंतजार करने लगी। इसी दौरान उन्हीं के गांव के गुलाब सिंह, सुष्मा रानी और बलकार सिंह बाइक पर आ रहे थे कि इस बीच अमृतसर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और सभी को टक्कर मार दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर आरोपियों की पहचान कर रही है। बता दें कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। घटना के बाद कार सीधा पेड़ से टकराई और खेतों में जा गिरी। यह मारुति की नई कार है, जिस पर अभी नंबर भी नहीं लग पाया है। घटना के बाद आरोपी कार से निकले और फरार हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचया, लेकिन गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई है।