फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर बजरी ले जा रहा ट्राला पलटा, 3 की मौत, चपेट में आईं 2 कारें, एक में बैठे सभी लोगों की जान गई

  फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर बजरी ले जा रहा ट्राला पलटा, 3 की मौत, चपेट में आईं 2 कारें, एक में बैठे सभी लोगों की जान गई

 

 

जालंधर में ट्राला पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है, यह कब हुआ, अभी पता नहीं चला है। घटना जालंधर के माहिलपुर चौक की है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर पलटा ट्राला, जिसकी नीचे एक कार दब गई और तीन लोगों की मौत हो गई

पंजाब के जालंधर में ट्राला पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है, यह कब हुआ, अभी पता नहीं चला है। घटना जालंधर के माहिलपुर चौक की है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

एक कार ट्राला के नीचे दबी, दूसरी में सवार सभी बचे

ट्राला के नीचे से निकाली गई कार जिसमें मां-बाप और बेटा तीनों की दबने से मौत हो गई
ट्राला के नीचे से निकाली गई कार जिसमें मां-बाप और बेटा तीनों की दबने से मौत हो गई

हादसे में एक कार (पीबी-06एबी-1297) में सवार माता-पिता और उनके बेटे की दबने से मौत हो गई। दूसरी कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। सारी घटना हाईवे पर लगे कैमरों में भी कैद हो गई। ट्राला का ड्राइवर मेजर सिंह हादसे के बाद फरार हो गया।

हादसे वाले पति-पत्नी बटाला से अपने बेटे के साथ गढ़शंकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। बहराम पुलिस ने ट्राला ड्राइवर मेजर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवा कर कार में दबे तीन लोगों के शव बाहर निकाले गए। जेसीबी से ट्राला को खींच कर बंद प़ड़े हाईवे को खुलवाया। बहरहाल, पुलिस के मौके से फरार हुए ड्राइवर को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *