प्रधानमंत्री मोदी ने सिस्टम सुधारने के लिए लाल किले से दिया नया टास्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की संस्थाओं को नया टास्क दिया. पीएम मोदी ने भाषण में दो रिफॉर्म की बात कही. उन्होंने कहा कि एक साल में दो रिफॉर्म करें और उसको जमीन पर उतारें. प्रधानमंत्री ने ये टास्क सिस्टम सुधारने के लिए दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की संस्थाओं को टास्क दिया. पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल में दो रिफॉर्म करें और उसको जमीन पर उतारें. प्रधानमंत्री ने ये टास्क सिस्टम सुधारने के लिए दिया है.
पीएम मोदी ने कहा, आज देश में करीब 3 लाख संस्थाएं काम कर रही हैं. चाहे वो पंचायत हो, नगर पंचायत हो, नगर पालिका हो, महानगर पालिका हो, UT हो, राज्य हो, जिला हो. मैं अपनी इन 3 लाख इकाइयों से आह्वान करता हूं कि आप साल में अपने स्तर पर 2 रिफॉर्म करें और उसको जमीन पर उतारें.
पीएम मोदी ने कहा कि आप देखिए हम देखते ही देखते साल में 25-30 लाख रिफॉर्म कर सकते हैं. जब 25-30 लाख रिफॉर्म हो जाएं, तब सामान्य मानवी का विश्वास कितना बढ़ जाएगा. उसकी शक्ति राष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाने में कितनी काम आएगी और इसलिए हम अपने स्तर पर बदलावों के लिए आगे आएंगे. हिम्मत के साथ आगे आएं. उन्होंने कहा कि सामान्य मानवी पंचायत स्तर पर भी मुसीबत झेल रहा है, उन मुसीबतों से हम मुक्ति दिलाएं तो मुझे पक्का विश्वास है कि हम सपनों को पार कर सकते हैं.








Leave a Reply