कोलकाता रेप-मर्डर केस अपडेट: बीती रात CBI के लौटते ही हुई तोड़फोड़ के बाद FORDA ने किया ऐलान, फिर शुरू होगी देशव्यापी डॉक्टरों की हड़ताल
कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर बीती रात एक भीड़ ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया। जिसके बाद आज FORDA ने फिर से देशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी है।

बीती रात हुई तोड़फोड़ के बाद फिर से डॉक्टरों की हड़ताल शुरू
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में बीती रात हुई तोड़फोड़ के बाद एक बार फिर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू होने जा रही है। इसका ऐलान आज FORDA ने किया है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया यानी FORDA ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में हुई घटना को देखते हुए हम अपने सहयोगियों और मेडिकल समुदाय के साथ खड़े हैं।
केंद्र व राज्य सरकार की निंदा
आगे कहा कि हम मानते हैं कि हमारा हड़ताल वापस लेने का पिछला निर्णय सद्भभावना के आधार पर लिया गया था। हमें मंत्रालय के दिए आश्वासन पर हमारे समाज में संकट और निराशा हुई है। पिछली रात की हुई घटना ने हमें हैरान व व्यथित कर दिया है। यह हमारे पेशे के लिए काले अध्याय की तरह है। हम कल की घटना के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कड़ी निंदा करते हैं। हाल ही की हुई घटना को देखते हुए हमने फिर से हड़ताल तुरंत प्रभाव से शुरू करने का निर्णय लिया है।








Leave a Reply