पीएम मोदी आज करेंगे पंजाब और हरियाणा का दौरा, देंगे ये बड़ी सौगात

You are currently viewing पीएम मोदी आज करेंगे पंजाब और हरियाणा का दौरा, देंगे ये बड़ी सौगात

PM Modi will visit Punjab and Haryana today, will give this big gift

पीएम मोदी आज करेंगे पंजाब और हरियाणा का दौरा, देंगे ये बड़ी सौगात

 

चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दोनों राज्यों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी अनुसार, प्रधानमंत्री हरियाणा के फरीदाबाद में देश के सबसे बड़े अमृता मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। तो वहीं पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री के पिछले दौरे में सुरक्षा चूक हो गई थी। इसलिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के आसपास का 2 किमी इलाका सील कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना वैलिड पास के अस्पताल की तरफ जाने की परमिशन नहीं है।

जानकारी अनुसार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में 300 बिस्तर की सुविधा होगी और यह अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे एमआरआई, सीटी, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी और ब्रैकीथेरेपी से युक्त है। केंद्र में हर प्रकार के कैंसर के उपचार के लिए सभी उपचार विधियां उपलब्ध होंगी जिसमें कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण शामिल है।  अस्पताल में कीमोथेरेपी के लिए एक डे केयर सुविधा होगी, जबकि बायोप्सी और मामूली सर्जरी के लिए माइनर ओटी होगा। यह इस क्षेत्र में कैंसर देखभाल और उपचार के ‘केंद्र’ के रूप में कार्य करेगा, जबकि संगरूर स्थित 100 बिस्तरों वाला अस्पताल भी इससे संबद्ध होगा।

उधर, फरीदाबाद में पीएम मोदी एशिया के सबसे बड़े प्राइवेज मल्टी स्पेशियलिटी अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी ने इसे स्थापित किया है। यह अस्पताल 130 एकड़ परिसर में फैला है।  इस अस्पताल में कुल 2600 बेड हैं।  करीब एक करोड़ वर्ग फीट में फैले इस अस्पताल परिसर में एक फोर स्टार होटल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पुनर्वास केंद्र, हैलीपेड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *