पत्नी ने अपने पति के साथ कर डाली लाखों की ठगी; पीड़ित पति ने बताई अपनी आपबीती,खोले कई राज..
मुकेश नाम के शख्स ने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। शख्स ने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए यह भी कहा कि उसकी पत्नी 10-12 शादियां कर चुकी है
पटियाला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले में मुकेश नाम के शख्स ने अपनी पत्नी पर धोखान देने, ठगी करने और 10-12 शादियां करने का गंभीर आरोप लगाया है। शख्स का यह भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शख्स इस कारण काफी परेशान है और उसकी मांग है कि उसे इंसाफ मिले। मुकेश ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी उसे लूट कर चली गई। आइए आपको बताते हैं कि मुकेश ने क्या कुछ कहा?
मुकेश ने लगाए गंभीर आरोप
मुकेश कुमार नाम के शख्स ने बताया कि उसने सीमरन कौर नाम की एक महिला से शादी की जिसने उसे धोखा दिया है। मुकेश बताता है कि उसने 14 जनवरी 2022 में सीमरन से शादी की थी मगर वह धोखेबाज लड़की निकली। उसने पहले 7-8 शादी कर रखी थी। इसके बाद उसने मुकेश से शादी और बाद भी 3-4 शादी कर ली।
शख्स ने आगे बताया कि, ‘वह एक गिरोह है। शादी करते हैं और 4-5 दिन रुकने के बाद बहाना मारकर चले जाते हैं।’ इसके अलावा मुकेश ने यह भी बताया कि उसके साथ 5-6 लाख रुपयों की ठगी हुई है।








Leave a Reply