पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद, पुलिस के चक्रव्यूह में फंसे किसान,पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े कर रोका रास्ता…

 पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद, पुलिस के चक्रव्यूह में फंसे किसान,पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े कर रोका रास्ता…

 

पटियाला – पंजाब के पटियाला में पीएम मोदी की रैली का विरोध करने पटियाला जा रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया है। किसान राजपुरा की तरफ से पटियाला में दाखिल होना चाहते थे।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े किए गए हैं। वहीं किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ हाईववे बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया है, हालांकि पुलिस द्वारा रूट को भी डायवर्ट किया गया है, जहां पर भी लंबा जाम लगा हुआ है।

विरोध से फर्क नहीं पड़ता- रणइंदर सिंह
पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर ने कहा कि विरोध से फर्क नहीं पड़ता है। उनके परिवार की पटियाला के लोगों से पारिवारिक सांझ है। बता दें कि पीएम मोदी पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के समर्थन में रैली करने आ रहे हैं। वहीं परनीत कौर के पति पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बीमार होने की वजह से रैली में शामिल नहीं होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *