पटियाला में शोरूम को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
पटियालाः जिले के अंतर्गत आते सोढिया इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई जब वहां स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद वहां अन्य दुकानदारों में दहशत फैल गई। वहीं लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि आग से शोरूम में पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।
जानकारी अनुसार जिले के घेर सोढिया इलाके में तीन मंजिला शोरूम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। शोरूम में लाखों का सामन जल कर रखा हो गया है। भीषण आग का तांडव देख सभी दुकानदारों में दहशत का माहौल का बन गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। उसी दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की परंतु आग इतनी भयानक है कि उस पर काबू पाना बड़ी मुश्किल है।
इतनी भीषण आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पटियाला के अलावा अन्य शहरों से भी मंगवाई गई। शोरूम में यहां आग लगी थी वहां गली तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी आगे नहीं जा सकी जिस कराण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शोरूम में बैग बनाने का काम किया जाता है।








Leave a Reply