पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया नववर्ष का तोहफा, DA में की 4 फीसदी की बढ़ोतरी

पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया नववर्ष का तोहफा, DA में की 4 फीसदी की बढ़ोतरी

 

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने डीए 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इस संबंध में सीएम मान ने एक ट्वीट भी शेयर किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा कि – आज मैंने पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की… मैं एक बड़ी खुशखबरी साझा कर रहा हूं कि कर्मचारियों हम नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं…डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है जो 1 दिसंबर 2023 से लागू माना जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *