पंजाब में चौ को पार करते समय बही  कार, 5 की मौत, हिमाचल में बादल फटने से मची हाहाकार

पंजाब में चौ को पार करते समय बही  कार, 5 की मौत, हिमाचल में बादल फटने से मची हाहाकार

 

 

 

चंडीगढ़- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में तेज बारिश हो रही है। जिस कारण होशियारपुर में इनोवा गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। नदी चो को पार करते हुए ये हादसा हुआ। कार में 11 लोग सवार थे। 5 लोगों की लाश बरामद हो गई है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं।

किन्नौर जिले में फटा बादल
हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के नाहन में मारकंडा नदी के किनारे बना मंदिर बह गया। किन्नौर जिले के खाब में बादल फटा। जिससे नदी का पानी सड़क पर आ गया और ट्रैफिक बंद हो गया। भारी बारिश के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे 9 मील के पास पंडोह के नजदीक बंद हो गया है।

पंजाब के 7 जिलों संगरूर, पटियाला, एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर और एसबीएस नगर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *