पंजाब चुनाव: केजरीवाल ने पेश किया पंजाब मॉडल, रोजगार व शिक्षा में सुधार समेत 10 सूत्रीय एजेंडा किया साझा

अगले हफ्ते सीएम के चेहरे का एलान कर दिया जाएगा। वहीं टिकट बेचने या खरीदने के आरोप लगाने वालों को उन्होंने चुनौती दी कि वह यह चीज सबूतों के साथ साबित कर दे तो वह टिकट खरीदने व बेचने वाले दोनों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाएंगे। भले ही उन्हें अपनी सीट खाली क्यों न छोड़नी पड़े लेकिन उक्त लोगों का जहन्नुम तक पीछा नहीं छोड़ेंगे। अगर किसी पार्टी ने गलत आरोप लगाया तो उन पर भी कार्रवाई करेंगे।
आप की सरकार आने पर एक खुशहाल, तरक्की वाला पंजाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक कोई सबसे ईमानदार पार्टी है तो वह आप है। जब आप सच्चाई के मार्ग पर चलते है तो कीचड़ फेंका जाता है। इस मौके उनके साथ आप के सीनियर नेता भगवंत मान व राघव चड्ढा भी मंच पर मौजूद रहे।
ये है आप का 10 सूत्रीय एजेंडा
नशा: पंजाब के कुछ युवा तो कनाडा या अन्य देशों में चले गए और बाकी पंजाब की जवानी नशे में डूबी हुई है। पिछली बार जब कांग्रेस की सरकार आई तो दावा किया था कि नशा खत्म करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि इन सबकी सांठगांठ है। नशा बेचने वाले गिरोह को खत्म करेंगे। पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे।
भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब: आज पंजाब में पैसे की कमी नहीं है, टैक्स का भी बहुत पैसा आ रहा है लेकिन फिर भी साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा है। आखिर यह पैसा कहा गया, नेताओं की जेब में पैसा गया है। दिल्ली की तरह भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब होगा। सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे से काम होगा।
शिक्षा: पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का बुरा हाल है। शिक्षक धरनों पर बैठ रहे हैं। उन पर लाठीचार्ज तक किया जा रहा है। इसको बदला जाएगा। सरकार आने पर शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।
स्वास्थ्य: पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर 16 हजार मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे। शानदार सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे। हर पंजाबी की छोटी से लेकर बड़ी बीमारी तक का इलाज फ्री होगा। इसके लिए हर पंजाबी को गारंटी दी जाएगी।
बिजली: पंजाब में बिजली सबसे मंहगी है। पंजाब बिजली पैदा करता है लेकिन फिर भी लोगों पर बोझ है। हमारी सरकारी आने पर बिजली फ्री भी की जाएगी, साथ ही 24 घंटे बिजली की सुविधा दी जाएगी।
हजार रुपये महिलाओं को: हर 18 साल से ऊपर की महिला के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपये डाले जाएंगे।
खेती व्यवस्था को ठीक किया जाएगा: खेती व्यवस्था का हल निकाल जाएगा। जो मामले राज्य सरकार हल कर सकती है, उसे हम करेंगे। जो केंद्र सरकर के हाथ में है, उसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत कर मामले निपटाएंगे।
उद्योग एवं रोजगार: इंडस्ट्री व उद्योग को उठाने के लिए काम किए जाएंगे। इंस्पेक्टर राज खत्म होगा। जब व्यापार व उद्योग सुधरेंगे तो रोजगार के अवसर बनेंगे। पंजाब का खुशहाल होगा।








Leave a Reply