पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्यवाही, बठिंडा के आरटीए अफसर को किया सस्पेंड

You are currently viewing पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्यवाही, बठिंडा के आरटीए अफसर को किया सस्पेंड

Big action taken by Punjab Transport Minister, RTA officer of Bathinda suspended

पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्यवाही, बठिंडा के आरटीए अफसर को किया सस्पेंड

 

 

बठिंडाः पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बठिंडा के आरटीए अफ़सर बलविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बस परमिट जारी करने के मामले में की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही परिवहन मंत्री ने दौरा कर ट्रांसपोर्ट प्रधान सचिव से रिपोर्ट मांगी थी और परिवहन मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट मंत्री ने आरटीए दफ़्तर की अचानक चैकिंग की थी, जिस दौरान उनकी तरफ से परमिट और बस के टाईम -टेबल में कमियां पाए जाने के बाद इसकी जांच के आदेश दिए थे।

जानकारी अनुसार, पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग के समय से ही बस पर्मिट का मुद्दा गर्माया हुआ है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 16 मई को आरटीए दफ़्तर की अचानक चैकिंग की थी, जिस दौरान उनकी तरफ से परमिट और बस के टाईम -टेबल में कुछ कमिया पाई गई थीं। उस समय उन्होंने प्रमुख सचिव विकास गर्ग को इस मामले की जांच करके एक हफ़्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस ट्रांसपोर्ट मंत्री ने सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ़्त सफ़र की सुविधा बंद होने की अफ़वाह फैलाने वाले शरारती तत्वों को भी सख़्त चेतावनी दी थी। मंत्री लालजीत भुल्लर ने स्पष्ट किया था कि सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ़्त सफ़र की सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी और कहा था कि इसको लेकर यदि सोशल मीडिया पर किसी ने अफ़वाह फैलाई तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *