नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, जिले में 2 और बॉर्डर एरिया में एसटीएफ की 4 टीमें होंगी तैनात

You are currently viewing नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, जिले में 2 और बॉर्डर एरिया में एसटीएफ की 4 टीमें होंगी तैनात

Punjab government’s big action against drugs, 2 teams of STF will be deployed in the district and 4 in the border area

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, जिले में 2 और बॉर्डर एरिया में एसटीएफ की 4 टीमें होंगी तैनात

 

चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए मान सरकार ने कमर कस ली है। नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए पूरे राज्य में स्पेशल टास्क फोर्स की टीमें तैनात की जा रही हैं। इसे तहत पंजाब के हर जिले में अब स्पेशल टास्क फोर्स की 2-2 और बॉर्डर एरिया में 4-4 टीमें तैनात होंगी। इसके लिए सीएम भगवंत मान ने सभी जिलों के डीसी और एसएसपी को चंडीगढ़ तलब किया है। सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में मीटिंग करेंगे और एसटीएफ की टीमो को जिलों में पूरा सहयोग मिले, इसके लिए डीसी और एसएसपी को हिदायतें जारी की जाएंगी।

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान ने कुछ दिन पहले स्पेशल टास्क फोर्स के अफसरों के साथ मीटिंग की थी। इसमें पता चला था कि फील्ड में एसटीएफ की टीमों को लोकल पुलिस और प्रशासन से पूरी मदद नहीं मिल रही, जिसके चलते सीएम मान ने वीरवार को डीसी और एसएसपी को चंडीगढ़ मीटिंग के लिए बुलाया है।

बता दें कि पंजाब में ड्रग्स माफिया बड़ा मुद्दा है। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे मुद्दा बनाकर सत्ता प्राप्त की। हालांकि वह माफिया को पूरी तरह खत्म नहीं कर सके। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने इसे मुद्दा बनाया। लेकिन उनकी सरकार के करीब सवा महीने में ही कई लोगों की नशे से मौत हो गई। जिसके बाद सीएम भगवंत मान नशा खत्म करने के लिए एक्टिव हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *