नम आंखों से जालंधर निवासियों ने दी विक्की कालिया को अंतिम विदाई, हरनाम दास पुरा में हुआ अंतिम संस्कार…

नम आंखों से जालंधर निवासियों ने दी विक्की कालिया को अंतिम विदाई, हरनाम दास पुरा में हुआ अंतिम संस्कार…

MBD WEB NEWS: (सुमेश शर्मा) विक्की कालिया की लोकप्रियता उनकी अंत्येष्टि के लिए आए हजारों लोगों की मौजूदगी में ही समझ आती हैजिन्होंने अपने नजदीकी दोस्त को खो दिया अंतिम संस्कार के लिए कांग्रेस के लगभग सभी नेता अंत्येष्टि में मौजूद रहे ।वही वार्ड के निवासियों ने भी अंत्येष्टि में पहुंचकर यह साबित कर दिया की विक्की कालिया वाकई में लोगों के दिलों में एक अच्छे राजनेता के रूप में स्थापित थे।परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल वहां मौजूद लोगों के भी छलके आंसू, विक्की कालिया के वार्ड के लोगों ने कहा कि उन्होंने अपना भाई  खोया है

इस प्रकार है पूरा मामला
कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुशील कालिया विक्की की आत्महत्या के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुशील कालिया विक्की के सुसाइड नोट के आधार पर पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, राज कुमार शर्मा व अन्यों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं इस मामले को लेकर के.डी. भंडारी का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने डी.जी.पी. को जानकारी दे दी है। उनका कहना है कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है और उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
मृतक कालिया के परिवार द्वारा मांग की गई थी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता वह उनका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद थाना नंबर 1 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि पूर्व पार्षद सुशील कालिया विक्की ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका सुसाइड नोट सामने आया था। इसमें उन्होंने पूर्व विधायक के.डी. भंडारी सहित अन्यों पर आरोप लगाए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *