देशभर में 5 दिन तक बंद रहेगी Passport Service, जानिए क्या है वजह?

You are currently viewing Big News: देशभर में 5 दिन तक बंद रहेगी Passport Service, जानिए क्या है वजह?

Big news: Passport service will remain closed for 5 days across the country, know the reason?

 देशभर में 5 दिन तक बंद रहेगी Passport Service, जानिए क्या है वजह?

 

  •  नई दिल्लीः  जी हॉं अगर आपको भी नया पासपोर्ट बनवाना है तो इसके लिए आपको अगले 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि देशभर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। यह बंदी 29 अगस्त की रात 8 बजे से शुरू होगी और 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में पासपोर्ट सेवा पोर्टल तकनीकी रखरखाव के कारण अनुपलब्ध रहेगा। इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 2 बजे (29.8.2024) से 6 बजे (2.9.2024) तक अनुपलब्ध रहेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान पोर्टल की सेवा उपलब्ध नहीं होगी, जिससे नागरिकों, MEARPOBOI, ISPDOP और पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की नियुक्तियाँ स्वचालित रूप से रीशेड्यूल की जाएंगी और आवेदकों को सूचित  किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस बंदी का असर पासपोर्ट सेवा केंद्रों, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों और विदेश मंत्रालय पर भी पड़ेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *