दुकान में आग लगने से 10 लाख की सम्पत्ति जलकर हुई राख

 दुकान में आग लगने से 10 लाख की सम्पत्ति जलकर हुई राख

 

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला के डिडविन टिक्कर कसवा में बीती रात एक वाहन की दुकानआग लगने से 10 लाख रुपये की सम्पत्ति जल कर राख हो गयी।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते हुई दमकल की एक टीम ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दुकान और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।
वहीं, दुकान के मालिक होशियार सिंह ने बताया कि उसने मंगलवार की रात रोज की तरह दुकान बंद की थी और देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।
दमकल अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि दुकान के पास ही वाहनों का शोरूम भी था। अगर आग और फैलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *