दिल्लीः मंगोलपुरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद

You are currently viewing दिल्लीः मंगोलपुरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi: Massive fire broke out in Mangolpuri factory, 26 vehicles of fire brigade present on the spot

दिल्लीः मंगोलपुरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद

 

नई दिल्लीः दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग दिल्ली के मंगोलपुरी फेस 1 एरिया में स्थित एक फैक्टरी में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। इस बात की जानकारी दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने दी है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एसके दुआ ने बताया है कि ये आग मध्यम श्रेणी की थी और 26 फायर टेंडर्स की मदद से इस आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल फायर फाइटिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि आग कैसे लगी इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में 23 जून को एक इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि उन्हें सेक्टर 5, पूठ कलां स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना शाम 4:55 बजे मिली थी। इस इमारत में भूतल के अलावा और दो मंजिलें थीं। उन्होंने बताया कि दमकल की दस गाड़ियां मौके पर थीं और आग पर काबू पा लिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *