बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, लगाया हर हर महादेव का जयकारा

You are currently viewing बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, लगाया हर हर महादेव का जयकारा

The first batch of devotees left for Baba Barfani’s darshan, Lieutenant Governor Manoj Sinha showed the green signal, cheered Har Har Mahadev

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, लगाया हर हर महादेव का जयकारा

 

जम्मूः करीब दो साल के लम्बे अरसे के बाद बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयघोषों के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार सुबह कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है। श्री अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्री निवास भवन जम्मू से झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक रहेगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। एक श्रद्धालु ने कहा कि हम दो साल से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने का इंतजार कर रहे थे, हम इस यात्रा के शुरू होने से बहुत खुश हैं।

वहीं अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा में सीआरपीएफ के बाइक स्क्वॉड कमांडो को लगाया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा में रुकावट डालने के लिए आतंकी संगठन लश्कर पहले ही धमकी दे चुका है। ऐसे में सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट हैं।

जानकारी अनुसार, 3 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री इस पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। पिछले दो साल से कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर से इस यात्रा को शुरू किया गया है। यात्रियों को जो वाहन ले जा रहे हैं, उनमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *