दिल्ली सरकार की कैबिनेट में  2 नए मंत्री हुए शामिल,  जैन और सिसोदिया की जगह आतिशी और साैरभ भारद्वाज ने ली शपथ

दिल्ली सरकार की कैबिनेट में  2 नए मंत्री हुए शामिल,  जैन और सिसोदिया की जगह आतिशी और साैरभ भारद्वाज ने ली शपथ

नई दिल्ली -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में वीरवार को दो नए मंत्रियों की एंट्री हुई। विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी को शिक्षा, पीडब्लूडी, बिजली और पर्यटन विभाग मिला है जबकि सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग मिला है।

इससे पहले दिल्ली एलजी हाउस में सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने मंत्री पद की शपथ ली। दरअसल, मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि सत्येंद्र जैन पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने और सत्येंद्र जैन ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों के इस्तीफों के बाद केजरीवाल की कैबिनेट में सिर्फ चार मंत्री रह गए थे, ऐसे में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को मंत्री बनाने की सिफारिश एलजी को भेजी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *