दिल्ली- मुंबई BBC के ऑफिस में छापेमारी जारी, सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त
दिल्ली में बीबीसी के ऑफिस में आईटी विभाग की छापेमारी की गई है.
गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उठे विवाद के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली स्थित BBC के मुख्यालय पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है. सूत्रों की मानें तो ऑफिस में छापेमारी जारी है. जानकारी मिली है कि सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. अकाउंट ऑफिस में रखे कंप्यूटर का डेटा खंगाला जा रहा है. किसी भी कर्मी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है.
इस बीच कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी बीबीसी ऑफिस में आईटी रेड पर केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि यहां हम अडानी मसले पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है. विनाश काले विपरीत बुद्धि.








Leave a Reply