दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची

दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची

 

नई दिल्ली- दिल्ली के कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक में शनिवार को लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर विभाग की टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। एन ब्लॉक में जिस जगह पर लावारिस बैग पड़ा हुआ है, उस जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट कर दी है। पुलिस टीम ने कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक में आम लोगों के आने पर रोक लगा दी है।

दिल्ली पुलिस और फायर की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस टीम का कहना है कि जल्द ही लावारिस बैग को खंगाला जाएगा। यदि उसमें बम होता है तो तुरंत ही डिफ्यूज किया जाएगा।

दिल्ली के कई स्थानों पर की गई मॉक ड्रिल
शुक्रवार को दिल्ली के संसद भवन, आईजीआई एयरपोर्ट, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में मॉक ड्रिल आयोजित की थी। शुक्रवार को ये मॉक ड्रिल दिल्ली पुलिस और एनएसजी की संयुक्त टीम ने की थी। उसके एक दिन बाद यानी शनिवार की दोपहर दिल्ली का हार्ट कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में ही लावारिस बैग मिलने की खबर आ गई। इससे पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन में उन्होंने मोर्चा संभाल लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *