अरविंद सिंह लवली ने सात दिन पहले छोड़ा था कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद,हाथ को छोड़ थाम लिया कमल का फूल

 अरविंद सिंह लवली ने सात दिन पहले छोड़ा था कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद,हाथ को छोड़ थाम लिया कमल का फूल

नई दिल्ली- दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत पांच कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का पंजा छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है।

लवली के अलावा राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, अमित मलिक और नसीब सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को आज भाजपा मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल किया। बता दें कि 28 अप्रैल को ही लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। भाजपा का दामन थामने के बाद लवली ने मीडियो संबोधित करते हुए कहा कि हम दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वो सब करेंगे जो हमसे बन पड़ेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *