दशहरा को लेकर पुलिस हुई अलर्ट: जालंधर शहर में कमिश्नर और देहात में एसएसपी ने देखें सुरक्षा के प्रबंध,वही रामलीला कमेटियां भारी भीड़ को लेकर हुई सतर्क…

दशहरा को लेकर पुलिस हुई अलर्ट: जालंधर शहर में कमिश्नर और देहात में एसएसपी ने देखें सुरक्षा के प्रबंध,वही रामलीला कमेटियां भारी भीड़ को लेकर हुई सतर्क…

 

दशहरा उत्सव की सभी जगह की सुरक्षा की समीक्षा करने एडीजीपी नरेश अरोड़ा जालंधर पहुंचे। उन्होंने दशहरा कमेटियों से मुलाकात की और कुछ दशहरा ग्राउंड में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

 

शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगी पुलिस बल की टुकड़िया

 

पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटे की पुलिस

रामलीला मंचन के दौरान भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देख पुलिस सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से लोग अपना मनचाहा त्यौहार मना नहीं पाई थी जो इस बार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है

 

दशहरा पर सुरक्षा के मद्देनजर और इंटेलिजेंस के इनपुट पर जालंधर को अलर्ट पर रखा गया है और सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू और एसएसपी (देहात) स्वर्णदीप सिंह संधू ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर हुड़दंग रोकने और पुलिस कर्मियों से बदतमीजी करने वालों पर कार्रवाई के लिए उनकी वर्दी में सीसीटीवी कैमरे फिट कर दिए हैं। वहीं एसएसपी ने देहात के संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस प्रशासन को दी जानकारी के मुताबिक शहर में 100 से अधिक जगह पर रावण जलाए जाएंगे तो वही देहात में सात जगह बड़े और 27 छोटे रावण समेत कुल 34 स्थानों पर रावण दहन होगा।

इंटेलिजेंस इनपुट पर अलर्ट जिले की पुलिस ने शहर और देहात में मंदिरों, शॉपिंग मॉल, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च अभियान चलाया और लोगों से सहयोग मांगा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर हो रहे सवालों के मद्देनजर प्रशासन धार्मिक समारोह में किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता इसलिए अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश हैं कि कानून से खिलवाड़ करने वाला कोई भी हो उस पर तुरंत एक्शन लें।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *