हादसा : गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा,हादसे में 3 लोगों की हुई मौत; 5 मलबे में दबे..

हादसा : गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा,हादसे में 3 लोगों की हुई मौत; 5 मलबे में दबे..

 

गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान के मलबे में कई लोग दब गए, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन्हें निकालने का काम शुरू किया गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक की हालत गंभीर है। मलबे में दबे 5 लोगों को निकाला जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद 2 मंजिला मकान भराभराकर गिर गया, जिससे मकान में मौजूद महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना लोनी पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान से घायल अवस्था में 5 लोगों को निकाला, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई, वहीं मकान में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर क्षेत्राधिकारी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय, लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय फायर अधिकारी सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य पुलिस प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *