जालंधऱ में कपूरथला रोड पर झुग्गियों में लगी भयानक आग, सारा सामान जल कर हुआ राख

You are currently viewing जालंधऱ में कपूरथला रोड पर झुग्गियों में लगी भयानक आग, सारा सामान जल कर हुआ राख

A terrible fire broke out in the slums on Kapurthala Road in Jalandhal, all the things were burnt to ashes

जालंधऱ में कपूरथला रोड पर झुग्गियों में लगी भयानक आग, सारा सामान जल कर हुआ राख

 

जालंधर: महनगर के अंतर्गत आते करतारपुर से कपूरथला रोड पर स्थित झु्ग्गियों में सोमवार दोपहर को भयानक आग लग गई। इस आग के कारण झुग्गियां में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार इस घटना में झुग्गियों में रहने वालों को सारा सामान जलकर राख हो गया उनके पास कुछ भी नहीं बचा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस आग ने एकदम से भयंकर रूप धारण कर लिया जिसमें देखते ही देखते 40-50 झुग्गियां जलकर राख हो गई। पहले लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की जब बात नहीं बनी तो फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। सूचना मिलते ही करतरापुर और कपूरथला से फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। बड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *