
जालंधऱ के सोढल रोड पर फिर चली गोली, लोगों में दहशत, मेला देखकर लौट रहे युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार
जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। वहीं सोमवार को भी शहर में एक बार फिर से फायरिंग हो गई जिससे लोगों में दहशत का मौहाल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग मेला देखकर लौट रहे युवकों द्वारा की गई है।
जानकारी अनुसार नवरात्र के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर में चल रहे मेले को देखकर लौट रहे एक युवकों ने सोढल रोड पर हवाई फायर किए। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई जख्मी नहीं हुआ। वहीं क्षेत्र में गोलियां चलती देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गोलियां चलाने वाले युवक रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया। रितिक अशोक विहार का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अन्य युवकों की भी तलाश में जुट गई है।








Leave a Reply